Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
सभी

बोथी की जनता ग्रामसभा के माध्यम से अपने अधिकारो को समझें सुश्री लवीना घागरे

2 min read

 

आठनेर मुकेश सोनी

पेसा एक्ट लागू करने के लिए ग्राम सभा का आयोजन प्रारंभ हो गया है जिसके तहत आज आठनेर विकासखंड की बोथी ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य रूप से तहसीलदार सुश्री लवीना घागरे की उपस्थिति में यह ग्राम सभा संपन्न हुई तहसीलदार सुश्री लवीना घागरे ने बोथीवासियों से कहा कि विकासखंड की सभी पंचायतों में ग्राम सभाओं को अधिकार संपन्न बनाया जा रहा है जिसके तहत प्रदेश सरकार की मंशा अनुसार गत 15 नवंबर से लागू इस पैसा एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सशक्त रूप से ग्राम सभाओं की शुरुआत हो चुकी है जिसके तहत मैं आज आप सभी की उपस्थिति में ग्रामीण जन अपने अधिकारों का उपयोग कर ग्राम को आत्मनिर्भर बनाये और ग्रामीणों को अधिक संभल प्रदान करें ऐसी सरकार की मंशा है इसी के तहत मैं आज आपके बीच इस पैसा एक्ट की जागरूकता के लिए आपके ग्राम बोथी आई हूं ग्राम सभा में शामिल आप सभी ग्रामीण अपने अधिकारों को जाने एवं सरकार ने आप सभी को यह अधिकार दिए हैं कि अब सरकार गांव की चौपाल से चलेगी एवं आंगनवाड़ी स्कूल और अस्पताल के संचालन पर निगाह ग्रामसभा रखेगी सुश्री लवीना घागरे ने बोधी वासियों को बताया कि पेसा एक्ट किसी के खिलाफ नहीं है इससे किसी का कोई नुकसान नहीं है सभी का फायदा ही फायदा है आज मैं आपको जल जंगल और जमीन का अधिकार मिले सरकार की मंशा है कि यह अधिकार आपको मिले अब हर साल ग्राम की ग्राम सभा में पटवारी और फॉरेस्ट गार्ड नक्शा खसरा की नकल b1 की कॉपी लेकर आएंगे और ग्राम वासियों को पढ़कर सुनाएंगे गड़बड़ी पाई गई तो ग्रामसभा सुधार करेगी श्रीमती घागरे ने सभी बोथीवासियों से पेसा एक्ट के संबंध में और भी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की एवं सभी से ग्राम सभा में हमेशा उपस्थित होने की अपील भी की बोथीकी ग्राम सभा में मुख्य रूप से जितेंद्र उई के सरपंच बोथी पंचगन जनपद सदस्य सभी उपस्थित थे एवं ग्राम सभा मैं सभी बोथी वासी भी उपस्थित हुए

118 Views
118 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply