लाखों की चोरी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागा

-टायलेट जाने का किया बहाना  

अनोखा तीर, हरदा। हरदा में 60 लाख रुपए की चोरी के मामले में महाराष्ट्र के सतारा से पकड़े गए 2 आरोपियों में से एक पुलिस हिरासत से फरार हो गया। इस लापरवाही के चलते हरदा एसपी शशांक ने टिमरनी थाने के एसआई यूआरएस चौहान और कांस्टेबल विकास पंवार को सस्पेंड कर दिया है। सुत्रों का कहना है कि दोनों आरोपियों को टेमागांव चौकी में रखा गया था। जहां ड्यूटी पर तैनात जवानों की रात में नींद लग गई। जिसके चलते आरोपी मौके से फरार हो गए। जबकि पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को पुलिस चोरी का माल बरामद करने के लिए नर्मदापुरम लेकर जा रही थी। इसी दौरान शिवपुर के पास दोनों आरोपियों ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया। मौका मिलते ही आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी रोहित उर्फ परदेशी को वहीं पकड़ लिया, लेकिन उसका जीजा मोनू सोलंकी फरार हो गया।

2 Views

Leave a Reply