Skip to content
Friday, 16 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

दो बच्चों की शर्त हटाने की तैयारी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रारूप नियम निरस्त किया

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय कर्मचारियों एवं नौकरी के अभ्यर्थियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए शासकीय सेवाओं में दो से अधिक बच्चों की सीमा से संबंधित प्रस्तावित प्रारूप नियम को निरस्त कर दिया है। उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग को निर्देश दिए हैं कि इस प्रारूप को तत्काल पोर्टल से हटाया जाए तथा संबंधित प्रावधानों को विलोपित कर नया प्रारूप प्रकाशित किया जाए।

गौरतलब है कि वर्ष 2001 से लागू प्रावधानों के अनुसार 26 जनवरी 2001 या उसके बाद दो से अधिक जीवित संतान होने पर उम्मीदवारों को शासकीय सेवा में नियुक्ति के लिए अपात्र माना जाता था। वहीं शासकीय सेवकों के लिए भी दो से अधिक संतान होना आचरण नियमों के तहत कदाचार की श्रेणी में रखा गया था।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस विषय पर संज्ञान लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दो से अधिक जीवित संतान होने के आधार पर शासकीय सेवा से अपात्र ठहराने वाले प्रावधानों को हटाया जाए। सरकार के इस निर्णय से शासकीय नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों और कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

483 Views
What do you think?

प्रशांत शर्मा

संपादक ANOKHATEER.COM मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिमान्यता प्राप्त हरदा जिले के सबसे युवा पत्रकार है जो लगातार 12 वर्षो से पत्रकारिता से जुड़े हर विभाग में अपनी सेवाए देते आ रहे है।

All posts by प्रशांत शर्मा (135)

Leave a Reply