इस्कॉन में फूलों की होली महोत्सव आज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ इस्कॉन हरदा द्वारा 7 मार्च को शाम 5 से 8 बजे तक फूलों की होली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम इंदौर रोड स्थित गोपीकृष्ण गार्डन में आयोजित होगा। संस्था से जुड़ी नम्रता मोराने ने बताया कि आयोजन परम पूज्य महामन महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा, जो अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद के वरिष्ठ शिष्य, दीक्षा गुरु तथा इस्कॉन मध्यप्रदेश के प्रमुख हैं। कार्यक्रम में भव्य कीर्तन, फूलों की होली, विशेष प्रवचन, नृत्य और नाटिका की प्रस्तुतियां होंगी। अंत में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था भी की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य होली के पावन पर्व को भगवान कृष्ण की भक्ति के साथ मनाते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देना है। संस्था परिवार ने नगर के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर फूलों की होली महोत्सव में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

43 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!