अनोखा तीर, भोपाल। जनसंपर्क आयुक्त एवं कायस्थम के सलाहकार दीपक सक्सेना को आज कायस्थम के अध्यक्ष प्रलय श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष आरपी श्रीवास्तव ने पिछले दिनों हुए कायस्थम- 26 के आयोजन का स्मृति चिन्ह, कायस्थ दर्पण पत्रिका का विशेषांक, भगवान श्री चित्रगुप्त पर आधारित कैलेंडर, श्री चित्रगुप्त चालीसा की प्रति भेंट की। कायस्थम के पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर श्रीफल भी भेंट किया। दीपक सक्सेना को कायस्थम के सफल आयोजन की जानकारी भी दी गई।

91 Views





