अनोखा तीर, खिरकिया/छनेरा। तपस्वी राज, जन-जन की आस्था के केंद्र, आडा आसान त्यागी स्थानकवासी परंपरा के तेजस्वी संत और कठोर तपस्या साधक गुरुदेव पूज्य शीतल राज जी मसा का महा मांगलिक शुक्रवार दोपहर 3 बजे करोड़ीमल संजय कुमार बनवट के नवनिर्मित प्रतिष्ठान पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मांगलिक का लाभ लेने पहुंचे। महा मांगलिक के दौरान खिरकिया संघ के संरक्षक ज्ञानचंद मेहता, शांतिलाल मेहता, सुरेश रेदासनी, किरण देवी मेहता, मनोरमादेवी मेहता, सुनीता रेदासानी, लता मेहता, संगीता भंडारी, विजेता मेहता, समता मेहता, प्रभव मेहता सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। स्वल्पाहार के लाभार्थी करोड़ीमल संजय कुमार बनवट रहे, जबकि प्रभावना के लाभार्थी अमरचंद दीपचंद मेहता परिवार (खिरकिया/जयपुर) थे। श्री श्वेतांबर जैन श्रावक संघ छनेरा/नया हरसूद के सोनू बरडिया ने बताया कि इस अवसर पर स्तवन प्रस्तुत करने वालों में विजय मोदी, निलेश बनवट, प्राक्षीं मेहता, महिला मंडल, शांतिलाल बागरेचा सहित अन्य शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश बनवट ने किया।




