कलेक्टर ने जैन साध्वियों का दर्शन लाभ लिया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, मसनगांव। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन शुक्रवार को परिवार सहित जैन साध्वियों के दर्शनार्थ एवं सान्निध्य प्राप्त करने हेतु स्थानक भवन पहुंचे। यहां प्रज्ञा श्री म.सा. एवं प्रेक्षा श्री जी म.सा. ने अपने उद्बोधन में कहा कि कार्य ऐसा होना चाहिए जिससे जनता का अहित न हो। जनता की दुआएं और आशीर्वाद सदैव मिलते रहें, इसलिए जनहित सर्वोपरि रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपको पूर्वजों से अहिंसामय धर्म की विरासत मिली है, इसे व्यर्थ न होने दें। इसी धर्म से करुणा और दया का भाव उत्पन्न होता है। साध्वियों और कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के बीच वर्तमान की ज्वलंत समस्याओं के समाधान पर भी भावों का आदान-प्रदान हुआ। साध्वियों ने कलेक्टर की ईमानदारी, समता और नैतिकता की प्रशंसा की। इस अवसर पर श्वेतांबर जैन श्री संघ खिरकिया एवं हरदा के सदस्यों द्वारा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, धर्म साहियका सलोनी जैन एवं बेटी संस्कृति का सम्मान किया गया। उन्हें साहित्य भेंट कर माला पहनाकर बहुमान किया गया। कार्यक्रम में खिरकिया से हेमचंद भंडारी, हरकचंद सांड- सुनीता सांड, बसंत भंडारी, मोहन सोनी, आशीष समदड़िया, समता महिला मंडल अध्यक्ष रत्ना समदड़िया, पारस चोरड़िया, अमम समदड़िया तथा हरदा से स्मिता शाह, पंकज बाफना, राजकुमार बाफना, देवेंद्र बाफना, विकास शाह, निमेष शाह, प्रशांत बाफना, प्रखर बनवट सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 174

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!