अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा तथा बैंक संबंधी प्रकरणों का अधिक से अधिक संख्या में निराकरण करने के लिये प्रधान जिला न्यायाधीश अरविंद रघुवंशी की अध्यक्षता में सदस्य मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बीमा कंपनी के अधिकारी व अधिवक्तागण, क्लेमेंट व नॉन क्लेमेंट के अधिवक्तागण एवं बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरविंद रघुवंशी ने नेशनल लोक अदालत में न्यायाधीशगण द्वारा मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों में अभी तक किये गये कार्यों की समीक्षा की। साथ ही अधिक से अधिक प्रकरणों को राजीनामा के आधार पर निराकरण किये जाने पर विचार-विमर्श किया गया। श्री रघुवंशी ने ऐसे प्रकरण जिनमें बीमा पॉलिसी संबंधी कोई ब्रीच नहीं है, ऐसे प्रकरणों को गंभीरता से लेकर अधिक से अधिक क्लेम प्रकरणों का राजीनामा के आधार पर निराकरण करने में सहयोग प्रदान करने की अपील की। बैठक में नोडल अधिकारी जयदीप सिंह ने नेशनल लोक अदालत में न्यायाधीशगण द्वारा बैंक संबंधी प्रकरणों में अभी तक किये गये कार्यों की समीक्षा की तथा अधिक से अधिक प्रकरणों को राजीनामा के आधार पर निराकरण किये जाने पर विचार-विमर्श किया। उन्होने बैंक संबंधी प्रकरणों का राजीनामा के आधार पर निराकरण करने में सहयोग प्रदान करने की अपील की। बैठक में विशेष न्यायाधीश/नोडल अधिकारी नेशनल लोक अदालत जयदीप सिंह, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश निमिष राजा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्द्रशेखर राठौर, बीमा कंपनी के अधिवक्तागण, क्लेमेंट के अधिवक्तागण, बैंक प्रबंधकगण एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी उपस्थित रहे।
Views Today: 4
Total Views: 160

