मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-अनियमितताओं को लेकर जिला कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस कमेटी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए कलेक्टर हरदा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्त बीएलओ मतदाताओं को सही जानकारी नहीं दे रहे हैं और कांग्रेस पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए 2 से भी संपर्क नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कई क्षेत्रों में बीएलओ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पक्षपातपूर्ण तरीके से कार्य कर रहे हैं। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि 15 दिन बीत जाने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों, विशेषकर अनु.ज. एवं अनु.ज.जा परिवारों को एसआईआर से संबंधित जानकारी नहीं दी गई है। जिला कांग्रेस कार्यालय से बीएलए 2 से जब संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि अधिकांश बूथों पर बीएलओ ने अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है। कांग्रेस का कहना है कि इससे ऐसा प्रतीत होता है कि आगामी समय में अ.ज., अ.ज.जा एवं अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाताओं के नाम दबाव में काटे जाने की कोशिश की जा रही है, क्योंकि यह वर्ग मूलत: कांग्रेस से जुड़ा हुआ माना जाता है। कांग्रेस ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले को संज्ञान में लेते हुए बीएलओ को निष्पक्ष रूप से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य करने के निर्देश दिए जाएं, अन्यथा जिला कांग्रेस कमेटी गरीबों और अल्पसंख्यकों के मताधिकार की रक्षा के लिए आंदोलन करने को बाध्य होगी। ज्ञापन मोहन सांई, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी हरदा द्वारा जारी किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 110

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!