अनोखा तीर, हरदा। जेल मुख्यालय मध्य प्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार 7 से 25 नवंबर तक चल रहे गीता जयंती एवं विक्रमोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत 15 नवंबर को जिला जेल हरदा में परिरूद्ध बंदियों और स्टाफ द्वारा गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान मनीषा यादव, सहायक जेल अधीक्षक ने गीता के उपदेशों तथा उनके जीवन में उपयोगिता पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बताया कि गीता जीवन में कर्तव्य, समर्पण और आत्मसंगठन की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम में मनीषा यादव, सहायक जेल अधीक्षक, माखन सिंह, कार्यवाहक प्रमुख मुख्य प्रहरी, नेहा यादव थापा, फार्मासिस्ट, मनीष साध, जेल प्रहरी सहित अन्य जेल स्टाफ उपस्थित रहे।
Views Today: 2
Total Views: 122

