अनोखा तीर, हरदा। लाल बहादुर शास्त्री व्यावसायिक अध्ययन महाविद्यालय हरदा में उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार गायत्री शक्तिपीठ हरदा द्वारा संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं, इतिहास, नैतिक मूल्य और राष्ट्रीय विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रश्न पत्र में भारतीय महापुरुषों, धार्मिक ग्रंथों, राष्ट्रीय प्रतीकों, पर्व-त्योहारों, लोक-कला, साहित्य, योग, आयुर्वेद तथा देश की सांस्कृतिक धरोहर से संबंधित प्रश्न शामिल थे। परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
Views Today: 2
Total Views: 116

