अवैध शराब विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 13 प्रकरण दर्ज

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण व परिवहन की रोकथाम के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी श्री भोजने ने बताया कि गुरूवार को आबकारी विभाग के दल ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी ए.एस. बघेल व डीएस चौहान के नेतृत्व में हरदा के लाल स्कूल, बंगाली कॉलोनी, टंकी मोहल्ला, खेड़ीपुरा, जलसा ढाबा, ढाबा जंक्शन छीपानेर रोड तथा ग्राम जूनापानी, भगवानपुरा, सुल्तानपुर, डगावाशंकर, गाडरापुर, पोखरनी, बिच्छापुर व करताना में दबिश दी। दबिश के दौरान 29 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब व 1220 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 13 प्रकरण दर्ज किये। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 127800 रूपये है।

136 Views

Leave a Reply