शहर के कई क्षेत्रों में आज बंद रहेगी बिजली सप्लाई  

अनोखा तीर, हरदा। हरदा शहर के 33/11 केवी उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी गुप्तेश्वर मंदिर फीडर और 11 केवी इंदौर फीडर पर अतिआवश्यक कार्य होने के कारण आज 22 नवंबर सुबह10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्य के दौरान फीडर से जुड़े निम्न क्षेत्रों में सप्लाई बाधित रहेगी। सिंधी कॉलोनी, विपट कॉलोनी, राजधानी कॉलोनी, ड्रीमलैंड कॉलोनी, ब्रजधाम कॉलोनी, रोनक विहार, घंटा घर क्षेत्र, अभिषेक ग्रीन वैली, सिविल लाइन, खंडवा बायपास, भवानी कुंज सहित अन्य संबंधित कॉलोनियों में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। विद्युत विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

108 Views

Leave a Reply