सर्व ब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन को लेकर हुई बैठक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। कान्यकुब्ज विद्या प्रचारिणी सभा इंदौर द्वारा आगामी 14 दिसंबर को आयोजित किए जाने वाले सर्वब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज हरदा में कान्यकुब्ज महिला संगठन की एक अहम बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम की नर्मदापुरम संभाग प्रभारी श्रीमती आभा तिवारी ने सम्मेलन की रूपरेखा रखते हुए महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपीं। उन्होंने अपील की कि संगठन की प्रत्येक महिला कम से कम पाँच परिचय फॉर्म अवश्य जमा कराएं और 14 दिसंबर को इंदौर में होने वाले इस भव्य आयोजन में अनिवार्य रूप से सम्मिलित हों। कान्यकुब्ज विद्या प्रचारिणी सभा द्वारा वर्ष 1999 में ब्राह्मण शिरोमणि पं. विष्णु प्रसाद शुक्ला के संकल्प से प्रारम्भ हुआ युवक-युवती परिचय सम्मेलन आज एक वटवृक्ष बनकर समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुका है। लगातार मिल रही अपार सफलता ने इसे वर्ष दर वर्ष और अधिक भव्य बना दिया है। परिचय सम्मेलन के प्रभारी प्रकाश बाजपेई ने बताया कि सभा के अध्यक्ष संजय शुक्ला (पूर्व विधायक), प्रधानमंत्री अन्नू बाजपेई और पूरी आयोजन समिति के नेतृत्व में सम्मेलन को विशेष रूप से निशुल्क रखा गया है। पंडितों की व्यवस्था, भोजन, आवास सहित सभी सुविधाएं समिति द्वारा सुचारु रूप से कराई जाएंगी। आज हुई बैठक में अध्यक्ष शिखा दुबे, सचिव आभा तिवारी, मधु मिश्रा, ज्योति तिवारी, पूजा तिवारी, माला तिवारी, स्मिता मिश्रा, राखी वशिष्ठ, नीतू शर्मा, अर्चना मिश्रा, उमा शर्मा, डिम्पल, प्रमिला शर्मा, शानू शर्मा सहित बड़ी संख्या में संगठन की महिलाएं उपस्थित रहीं। बैठक में संगठन ने सम्मेलन को हर स्तर पर सफल बनाने का संकल्प लिया।

Views Today: 2

Total Views: 56

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!