जांगिड़ ब्राह्मण विश्वकर्मा समाज के छात्रावास का भूमि पूजन संपन्न

अनोखा तीर, हरदा। जांगिड़ ब्राह्मण विश्वकर्मा मारवाड़ी सुतार समाज के छात्रावास के भूमि पूजन का आयोजन कुंज विहार कॉलोनी, हरदा में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कमल पटेल पूर्व मंत्री, राजेश वर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा, नितेश बादर नगराध्यक्ष भाजपा, राजू कमेडिया पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा, जगदीश विश्वकर्मा अध्यक्ष, बार एसोसिएशन हरदा, अनीता शर्मा जिलाध्यक्ष उज्जैन, जांगिड़ महासभा दिल्ली तथा इंजीनियर निर्भीका जैन मौजूद रहीं। निर्भीका जैन द्वारा छात्रावास का नक्शा एवं प्लानिंग निशुल्क प्रदान की गई। अतिथियों ने कर कमलों से भूमि पूजन किया। इस दौरान पूर्व मंत्री कमल पटेल ने कहा कि विश्वकर्मा समाज भगवान विश्वकर्मा के वंशज हैं और समाज के हितों के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि छात्रावास बनने से समाज के युवाओं को पढ़ाई के लिए निशुल्क आवास सुविधा मिल सकेगी, जो बड़ी सौगात है। साथ ही उन्होंने सांसद डी.डी. उइके द्वारा छात्रावास हेतु पांच लाख रुपये की राशि देने पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजू कमेडिया ने छात्रावास के दोनों ओर सीसी रोड का निर्माण शीघ्र करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही कॉलोनी के पार्क का नाम भगवान विश्वकर्मा उद्यान रखने की बात भी कही। इस अवसर पर विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष नारायण विश्वकर्मा, सचिव खेमराज विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष कैलाश विश्वकर्मा सहित जिला समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का साफा बांधकर और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री प्रबल पवार ने मनोवाचन का संचालन किया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन व सामाजिक बंधुओं ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के पश्चात जिलाध्यक्ष नारायण विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अंत में सभी अतिथियों एवं समाजजनों के लिए सहभोज का आयोजन किया गया।

108 Views

Leave a Reply