अनोखा तीर, भोपाल। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिनमें विकल्प एक प्रभावी और उपयोगी सुविधा है। इसके तहत ऑनलाइन आरक्षित टिकट में प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) में आने वाले यात्रियों को यात्रा का नया अवसर प्रदान किया जाता है। विकल्प एक ऐच्छिक सुविधा है। यदि यात्री टिकट बुक करते समय इस विकल्प को चुनते हैं और उनका टिकट कन्फर्म नहीं होता है, तो बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उसी गाड़ी की आगे की तिथि में या उसी दिशा में जाने वाली अन्य गाड़ियों में उपलब्ध खाली सीटों पर उनका टिकट स्थानांतरित कर दिया जाता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह सिस्टम द्वारा स्वत: संचालित होती है। प्रतीक्षा सूची वाले को सिस्टम द्वारा उस ट्रेन की अन्य तिथि या उसी मार्ग की अन्य ट्रेन में उपलब्ध सीटों पर समायोजित किया जाता है।
विकल्प योजना की मुख्य विशेषताएं
यह सुविधा केवल ऑनलाइन आईआरसीटीसी से बुक किए गए टिकटों पर उपलब्ध है।
-यात्री अपनी आवश्यकता अनुसार उपलब्ध विकल्पों (अन्य ट्रेन/समय/तिथि) का चयन कर सकते हैं।
-मूल ट्रेन में सीट कन्फर्म न होने पर विकल्प के तहत उपलब्धता के अनुसार दूसरी उपयुक्त ट्रेन में कन्फर्म सीट प्रदान की जाती है।
-यात्रियों को परिवर्तन की सूचना एसएमएस/ईमेल के माध्यम से दी जाती है।
योजना का उद्देश्य
विकल्प योजना का मुख्य उद्देश्य रेलवे में खाली सीटों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना तथा प्रतीक्षा सूची यात्रियों को यात्रा का नया अवसर प्रदान करना है, जिससे सीटों की अनावश्यक बर्बादी रोकी जा सके। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्री आईआरसीटीसी से टिकट आरक्षण करते समय ‘विकल्पÓ सुविधा का चयन कर सकते हैं, जिससे उन्हें अन्य उपयुक्त ट्रेनों में सीट उपलब्ध होने पर कन्फर्म सीट प्राप्त करने का अवसर मिल सकेगा।
ट्रेनों में ऑनलाइन आरक्षित टिकट पर प्रतीक्षा सूची यात्रियों के लिए ‘विकल्पÓ सुविधा

191 Views


