अनोखा तीर, खिरकिया। गुरुवार को करणी सेना परिवार सर्व समाज खिरकिया कार्यालय पर सर्व सेन समाज के सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में एकत्र हुए और एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी ने एक मत से 21 दिसंबर हरदा जनक्रांति न्याय आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। सभी सामाजिक बंधुओं ने अधिक से अधिक संख्या में हरदा आंदोलन में पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का निर्णय लिया। साथ ही आंदोलन की 21 सूत्रीय मांगों को जन-जन तक पहुँचाने पर सहमति बनी। बैठक में आंदोलन को और बेहतर बनाने तथा व्यापक स्तर पर संचालित करने को लेकर उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव भी साझा किए।
182 Views



