मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-जामली दमामी के बीएलओ को नोटिस जारी
अनोखा तीर, हरदा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन ने विधानसभा क्षेत्र 135 हरदा के मतदान केन्द्र 26 जामली दमामी के बूथ लेवल अधिकारी ग्राम पंचायत सचिव जामली दमामी रमेश सेजकर को विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत डिजिटाईजेशन कार्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होने बीएलओ श्री सेजकर को 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने अथवा अप्राप्त होने की दशा में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

Views Today: 2

Total Views: 86

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!