-प्रतिभावान छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
-नीमगांव में बिश्नोई समाज का पांच दिवसीय वार्षिक आयोजन संपन्न
अनोखा तीर, हरदा। नीमगांव में बिश्नोई समाज मध्य प्रदेश का पांच दिवसीय वार्षिक आयोजन प्रतिभा सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर धर्म सभा का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरालाल पटेल छिड़गांव ने की। समारोह में मंचासीन अतिथियों में जगदीश साहू अध्यक्ष बिश्नोई मंडल खातेगांव, गोविंद सारण अध्यक्ष चौकड़ी मंदिर समिति, रामनाथ पवार अध्यक्ष शहिद अमृता देवी बिश्नोई गौशाला धनगांव, पूर्व अध्यक्ष बद्रीप्रसाद कालीराणा, रामदयाल झुरिया, वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मीनारायण पंवार, मोहन साईं अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी हरदा, राजेश गोदारा जिला महामंत्री भाजपा, श्रीराम लोल राजस्थान, ब्रजमोहन गीला सरपंच नीमगांव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का सम्मान मध्य क्षेत्र बिश्नोई सभा के अध्यक्ष आत्माराम पटेल, कोषाध्यक्ष श्यामलाल बाबल, उपाध्यक्ष राधेश्याम सारण, हरनारायण जांणी, रमेश बिश्नोई, रामसहोदर पंवार, सह सचिव वीरेंद्र भादू, सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण लोल, परमानंद गीला और सचिन गीला द्वारा किया गया। समाजिक विषयों पर डॉ. जगदीश सारण, प्रेमनारायण पंवार, धर्मवीर लोल, इंद्रपाल जाणी, दीपक जाणी, राजेश गोदारा, मोहन साईं, रामदयाल झुरिया और लक्ष्मीनारायण पंवार ने अपने विचार व्यक्त किए। समिति के द्वारा प्रतिभावान छात्रों और खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आचार्य डॉ. गोवर्धनराम शिक्षा शास्त्री ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि गुरु जंभेश्वर भगवान ने प्रकृति एवं वन्य जीवों की रक्षा करते हुए मानव कल्याण हेतु 29 नियमों की आचार संहिता बनाकर बिश्नोई पंथ की स्थापना की। उन्होंने कहा कि मानव जीवन का प्रमुख उद्देश्य मोक्ष प्राप्ति होना चाहिए और जंभेश्वर जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर जीवन को सफल बनाया जा सकता है। मेले का पॉलिथीन मुक्त आयोजन विशेष आकर्षण रहा। जंभेश्वर सेवक दल के शांतिलाल सारण और उनकी टीम ने तांबे के लोटे से जल व्यवस्था के साथ यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाली। भोजन प्रसादी एवं मंदिर परिसर की व्यवस्था प्रवीण कुमार खोड, उमेश पटेल, ब्रजेश झुरिया, राजेश बेनीवाल, रामजीवन बेनीवाल, रामजीवन गोदारा, मुकेश कावा, अभिषेक गीला, देवेंद्र पंवार, मनोज लोल, भुजराम झुरिया, हरि गीला एवं अन्य साथियों द्वारा संभाली गई। मध्य क्षेत्र बिश्नोई सभा के सचिव बलराम झुरिया ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन बृजमोहन जांणी और सुहागमल पंवार ने किया।

Views Today: 2
Total Views: 150

