शहर में मॉडिफाइड सायलेंसर पर कार्रवाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-यातायात पुलिस ने तीन बुलेट जब्त कीं
अनोखा तीर, हरदा। शहर में मॉडिफाइड सायलेंसर लगाकर फटाके जैसी तेज आवाज करने वाले बुलेट चालकों पर यातायात पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। विशेष अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने तीन बुलेट के मॉडिफाइड सायलेंसर निकलवाकर वाहनों को जब्त करते हुए चालानी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक शशांक ने शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को गंभीरता से लेते हुए मॉडिफाइड सायलेंसर का उपयोग करने वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निर्देशों के बाद यातायात पुलिस ने अभियान की शुरुआत कर दी है। थाना यातायात प्रभारी सूबेदार उमेश ठाकुर ने बताया कि मुख्य बाजार क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों पर टीमों को तैनात किया गया है। पकड़े गए वाहनों को थाने लाकर साउंड लेवल मीटर से जांच की जा रही है और मॉडिफाइड सायलेंसर पाए जाने पर उन्हें मौके पर ही जब्त किया जा रहा है।

Views Today: 2

Total Views: 98

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!