-सड़क की बदहाली पर गरजी जनता, चार दिन में डामरीकरण का आश्वासन
अनोखा तीर, खिरकिया। नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे के छीपाबड़ वाले हिस्से की जर्जर स्थिति और उड़ती धूल-मिट्टी से परेशान स्थानीय व्यापारियों व आमजनों ने आज कांग्रेस के आह्वान पर हाइवे बंद कर विरोध दर्ज कराया। युवा कांग्रेस नेता भूपेंद्र राजपूत, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनुरूप बायवार और जिला प्रवक्ता असलम पठान के नेतृत्व में छीपाबड़ नगर बंद पूरी तरह सफल रहा। मुख्य बाजार की धूल, मिट्टी और गड्ढों से लंबे समय से त्रस्त व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर धरने में शामिल होकर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
विधायक दोगने ने संभाला मोर्चा, बदहाल सड़क को बताया ‘नरक मार्गÓ
धरना स्थल पर पहुंचे हरदा-खिरकिया विधानसभा के विधायक डॉ. आर.के. दोगने ने सड़क की दुर्दशा से परेशान व्यापारियों और नागरिकों की समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि छीपाबड़ का मुख्य मार्ग पूरी तरह धूल, मिट्टी में तब्दील हो चुका है, व्यापार प्रभावित है और लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन की चुप्पी को गंभीर लापरवाही बताया। मंडी में किसानों की समस्याओं को उठाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरणों को उन्होंने लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया और कहा कांग्रेस कार्यकर्ता न पहले डरे थे, न अब डरेंगे। जनसमस्याओं की आवाज बुलंद होती रहेगी।
चार दिन में सड़क का डामरीकरण शुरू होने का आश्वासन
धरने के दौरान एमपीआरडीसी के सहायक प्रबंधक राजकुमार नागले और एसडीएम शिवांगी बघेल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मुख्य मार्ग का डामरीकरण चार दिनों के भीतर शुरू करा दिया जाएगा।
सुलभ शौचालय की समस्या भी उठी
महाराणा प्रताप चौक पर लंबे समय से शौचालय न होने से यात्रियों को हो रही समस्या पर भी चर्चा हुई। विधायक दोगने ने नगर परिषद के सीएमओ और इंजीनियर को तुरंत स्थान चयन कर 10 से 15 दिन के भीतर शौचालय निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए। नगर परिषद इंजीनियर सिद्धार्थ सोनी ने शीघ्र समाधान का भरोसा दिया। विधायक दोगने ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा में काम पूरा नहीं हुआ तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन और चक्काजाम करेगी। कांग्रेस नेताओं ने सड़क की बदहाली को बताया प्रशासन की नाकामी धरने को संबोधित करने वालों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर सोलंकी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष कोठारी, सिराली पार्षद बहादुर सिंह ठाकुर, जिला प्रवक्ता अनुरूप बायवार, वरिष्ठ नेता बद्री पटेल, सुनील राजपूत समेत अनेक नेताओं ने सरकार और विभाग की उदासीनता पर नाराजगी जताई।
व्यापारियों की भारी भागीदारी, नगर बंद रहा पूर्णत: सफल
धरने और नगर बंद में बड़ी संख्या में व्यापारी और आमजन शामिल हुए। प्रमुख रूप से देवेंद्र राजपूत, जितेंद्र राजपूत, प्रवीण पाटिल, असलम पठान, रंजीत राजपूत, आशीष राजपूत, दुर्गेश तिवारी, जितेंद्र सोनी, गोविंद राजपूत, विजेंद्र राजपूत, अमन खरबड़िया, नरेंद्र आठनेर, अनिल मालाकार, जगदीश बघेल, सावन शर्मा, मंजीत बघेल, रमेश बाबूजी, विनय मालवीय, यशवंत राजपूत, मूसा भाई, हार्दिक जायसवाल, शक्ति सिंह राजपूत सहित छीपाबड़ मुख्य मार्ग के सभी व्यवसायियों ने बंद और धरने में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम की सफलता के बाद युवा कांग्रेस नेता भूपेंद्र राजपूत ने सभी व्यापारियों, जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
Views Today: 2
Total Views: 80

