शीतलहर पर भारी पड़ी आस्था  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-नर्मदा घाटों पर अलसुबह से लगा श्रद्धालुओं का तांता
-हजारों ने पवित्र जल में लगाई डुबकी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बलवीरसिंह खत्री, हंडिया। दर्श अमावस्या पर गुरुवार सुबह से ही पुण्य सलिला माँ नर्मदा के पवित्र तटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। नेमावर के सिद्धनाथ घाट, नागर घाट और हण्डिया के रिद्धनाथ घाट पर अलसुबह से ही हजारों श्रद्धालु नर्मदा स्नान के लिए पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाकर दान-पुण्य किया। भक्तों ने प्राचीन शिवालयों में जलाभिषेक कर परिवार की मंगलकामनाएं कीं।
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
पुलिस प्रशासन ने प्रमुख घाटों और चौराहों पर सुरक्षा इंतजाम कड़े किए थे। पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते नजर आए ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना न रहे। अफसरों ने घाटों की स्थिति का जायजा लेकर सतत निगरानी बनाए रखी।
नर्मदा किनारे बच्चों से भिक्षावृत्ति
प्रदेश सरकार द्वारा भिक्षावृत्ति पर पूर्ण रोक के आदेश के बावजूद हण्डिया सहित नर्मदा के कई घाटों पर बच्चों से भिक्षावृत्ति कराए जाने की स्थिति देखने को मिली। यह स्थिति प्रशासनिक प्रयासों पर सवाल खड़ा करती है कि आखिर सरकार के आदेश जमीनी स्तर पर कैसे लागू होंगे।

Views Today: 2

Total Views: 134

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!