-सभी वाहनों और यात्री बसों का आवागमन शुरु
अनोखा तीर, हंडिया। मप्र सेतु निगम द्वारा मरम्मत कार्य के कारण पिछले दो माह से सभी बड़े वाहनों और यात्री बसों के संचालन पर लगाए गए प्रतिबंध से हंडिया-नेमावर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों और नर्मदा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वृद्धजन, महिलाएं और बच्चे तक पैदल करीब 3 किलोमीटर का अतिरिक्त फेरा लगाने को मजबूर थे। इसी दौरान प्रशासन ने नर्मदा नदी पुल की मरम्मत कार्यों को गति प्रदान की। दो माह में पुल के बियरिंग, रबर साइड की क्षति, रेलिंग की मरम्मत, टी का वेल्डिंग कार्य तथा डामरीकरण का काम पूरा कर लिया गया है। आज से पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पुन: शुरू हो जाएगा। इससे हंडिया, नेमावर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को फिर से सुगम आवागमन की सुविधा मिलने लगेगी।

Views Today: 2
Total Views: 118

