अनोखा तीर, मसनगांव। ट्रिपल आरडीएक्स योजना के तहत गांव में लगाए गए नए बिजली खंबों पर केबल तो खींच दिए गए, लेकिन विद्युत वितरण कंपनी मीटर से कनेक्शन जोड़ना भूल गई। बारह वर्ष पहले लगाए गए पुराने केवल तारों की क्वालिटी खराब होने से गांव में जगह-जगह तार टूटकर गिर रहे थे और फाल्ट की स्थिति बन रही थी। ग्रामीणों की शिकायत पर शासन ने नई योजना के अंतर्गत पूरे गांव में नए ट्रांसफार्मर, खंबे और केबल डलवाए, लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है। ग्रामीणों को अभी भी पुराने और कमजोर तारों से ही बिजली सप्लाई दी जा रही है, जिससे फाल्ट की समस्या लगातार बनी रहती है। सुबह के समय कम वोल्टेज होने से ग्रामीणों के बिजली उपकरण चालू नहीं हो पा रहे हैं और उपभोक्ताओं को पूरे वोल्टेज आने का इंतजार करना पड़ता है।
सिराली मार्ग पर 16 खंबों में से 10 हटाए, 6 पर भी नहीं खिंचे तार
ट्रिपल आरडीएक्स योजना के कार्य में लापरवाही का आलम यह है कि सिराली मार्ग पर योगेश पाटिल के खेत तक 16 खंबे खड़े किए गए थे, जिनमें से 10 खंबे हटा दिए गए और केवल 6 ही खड़े रह गए हैं। इन खंबों पर भी अब तक तार नहीं खींचे गए, जिससे वे खाली खड़े हैं। यहां भी बिजली सप्लाई पुराने खंबों और तारों से ही की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ स्थानों पर लोहे के पोल लगाए गए हैं, जबकि कुछ जगह पुराने पोलों पर ही तार खींचकर सप्लाई जारी है। सिधौली मार्ग पर भी नए खंबे लगाए गए थे जिन्हें बाद में निकाल दिया गया। कंपनी द्वारा यहां सीमेंट खंबे लगाने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक नए खंबे स्थापित नहीं किए गए हैं, जबकि गांव में नए ट्रांसफॉर्मर और केबल लग चुके हैं। सिराली मार्ग पर कार्य अधूरा पड़े रहने से व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है।
शासकीय स्कूल और होली चौक पर झूल रहा खुला तार
कनेक्शन न जोड़ने के कारण गांव में अभी भी पुराने केवल तारों से सप्लाई दी जा रही है। शासकीय स्कूल के पास और होली चौक पर पुराना तार खुले में झूल रहा है। हवा लगते ही तार टूट जाता है, जिससे आधे गांव की बिजली बाधित हो जाती है। ग्रामीणों ने वितरण कंपनी के अधिकारियों से नए केबल पर तुरंत कनेक्शन जोड़ने की मांग की है। इस संबंध में वितरण कंपनी के क
Views Today: 2
Total Views: 204

