अबू स्वास्थ्य, अबू गांव, अबू अभियान के तहत हुआ कबड्डी टूर्नामेंट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

  अनोखा तीर, रहटगांव। जिले में सिनर्जी संस्थान द्वारा संचालित युवा स्वास्थ्य संसाधन केंद्र के अंतर्गत चल रहे अबू स्वास्थ्य, अबू गाँव, अबू अभियान के तहत 18 नवंबर को बंशीपुरा में गर्ल्स और बॉयज कबड्डी टूर्नामेंट का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। अभियान के समापन अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम समुदाय को एकजुट करने का महत्वपूर्ण माध्यम बना। टूर्नामेंट में मुरलीखेड़ा की गर्ल्स टीम और झिरी की बॉयज टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। गांव के युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, जिससे मैदान का माहौल ऊर्जा से भर गया। गर्ल्स टीम की कप्तान आकांक्षा परते ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार मैदान में कबड्डी खेली। पहले वे सिर्फ गांव में सहेलियों के साथ खेलती थीं, लेकिन आज मैदान में उतरकर उन्हें महसूस हुआ कि वे किसी से कम नहीं हैं। उनके इस बयान ने लड़कियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को मजबूती दी। टूर्नामेंट को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और समुदाय के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लखन पांसे, सावनती, पिंकी, गणेश, सुमन, उत्तम, गोहली, सुगना, अजय, समोती तथा टीम सदस्य ज्योति, तेजीलाल और अर्जुन का विशेष सहयोग रहा। सभी ने मैदान की तैयारी, टीम गठन, रेफरी की जिम्मेदारी और सूचना प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम समन्वयक आरिफ खान ने बताया कि यह सिर्फ कबड्डी टूर्नामेंट नहीं था, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, सीख, नेतृत्व और टीमवर्क को एक साथ लाने का माध्यम था। इसका उद्देश्य समुदाय को जोड़ना, लड़कियों को अवसर देना और युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करना था। अबू स्वास्थ्य, अबू गाँव, अबू अभियानके तहत आयोजित यह आयोजन सिर्फ खेल का मंच नहीं, बल्कि युवा नेतृत्व, समुदाय की भागीदारी, लड़कियों के सशक्तिकरण, टीमवर्क और नए सीखने के अनुभव का प्रतीक बन गया।

Views Today: 2

Total Views: 174

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!