-कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताए अधिकार
अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज हरदा जिले में हरदा विधानसभा क्षेत्र के बीएलए-2 का प्रशिक्षण शिविर होटल बागवान में आयोजित किया गया। शिविर की शुरुआत देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। आज इंदिरा गांधी की जयंती के साथ-साथ महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती भी मनाई गई। पूर्व नेता प्रतिपक्ष जमना देवी की जयंती पर उन्हें भी श्रद्धांजलि दी गई। प्रशिक्षण शिविर में जिले के प्रभारी अंकुर मिश्रा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं, हरदा विधायक डॉक्टर रामकिशोर दोगने, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय समन्वयक हेमंत टाले, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद व्यास, निर्वाचन प्रभारी संजय जैन सहित सैकड़ों बीएलए-2 उपस्थित थे। प्रभारी अंकुर मिश्रा ने सभी उपस्थित बीएलए-2 को बूथ स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने कहा कि बीएलए-2 अपने अधिकारों को समझें। वे कांग्रेस पार्टी द्वारा नियुक्त संवैधानिक अधिकार प्राप्त कार्यकर्ता हैं, इसलिए किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रमुख दायित्व गरीबों एवं वंचित वर्ग के मताधिकार की रक्षा करना है। इसी प्रकार टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में ग्राम सोडलपुर में भी बीएलए-2 प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जहां बीएलए-2 को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में टिमरनी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पटेल, करताना ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, महेंद्र सिंह राजपूत, ओम सोलंकी, शशिकांत वर्मा, राहुल जायसवाल, सुभाष जायसवाल, महिला कांग्रेस टिमरनी ब्लॉक अध्यक्ष हीरा घूरे, रितु सोलंकी, गौरीशंकर शर्मा, जमनादास टांक, जमानदास सावनेर, गंगाराम गुर्जर, संतु भैया राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में अंकुर मिश्रा, मोहन साईं, संजय जैन, विक्रम सिंह ठाकुर, राहुल जायसवाल, महेंद्र सिंह मौर्य, गंगाराम गुर्जर, तेजराम बेड़ा, ओम प्रकाश मिश्रा, ज्योतिरादित उपाध्याय, रितु सोलंकी, हीरा घुरे, विनोद पटेल, प्रताप सिंह राजपूत, सतनारायण राजपूत, सचिन सेठ, सुभाष जायसवाल, ओम सोलंकी, आलोक पारे, कपिल जाट, सुंदर मर्सकोले, अमित पाटिल, अतुल टॉक, शशि वर्मा, गौरीशंकर शर्मा, जितेंद्र सोनकिया, रामकृष्णा रायखेड़ा, संतोष पटेल, नारायण सांखला, संदीप सोलंकी, आदित्य पटेल आदि उपस्थित रहे।

Views Today: 2
Total Views: 82

