महाविद्यालय के राष्ट्रीय मलखंभ खिलाड़ी का हुआ सम्मान

अनोखा तीर, हरदा। शासकीय आदर्श महाविद्यालय हरदा की क्रीड़ा अधिकारी भारतीय चंदेल ने बताया कि 24 से 27 अक्टूबर तक चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय मलखंभ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर खिलाड़ी आदित्य उईके का सम्मान प्राचार्य विजय अग्रवाल द्वारा ट्रैकसूट और मोमेंटो देकर किया गया। प्राचार्य और स्टाफ ने खिलाड़ी को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ अंतिम कनेरिया, कृष्ण कुमार सातनकर और सरला मानकर उपस्थित रहे।

153 Views

Leave a Reply