अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार बुधवार को कृषि उपज मण्डी प्रांगण हरदा में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। सचिव कृषि उपज मण्डी हरदा हरनारायण भिलाला ने बताया कि शिविर में मण्डी अनुज्ञप्तिधारी हम्माल, तुलावटियों, किसानों, व्यापारियों व कर्मचारियों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में 30 महिला एवं 150 पुरूष सहित कुल 180 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
Views Today: 2
Total Views: 132

