अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर से पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किश्त की राशि किसानों के खाते में ऑनलाइन अंतरित की। हरदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपसंचालक किसान कल्याण जेएल. कास्दे, अधीक्षक भू-अभिलेख एस.के. मडण्लोई सहित अधिकारी कर्मचारी एवं किसान उपस्थित थे। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से कोयंबटूर में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया। अधीक्षक भू-अभिलेख एस.के. मडण्लोई ने बताया कि हरदा जिले के 59769 किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दो-दो हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की गई। इनमें हरदा तहसील के 10865, खिरकिया तहसील के 9484, टिमरनी तहसील के 9381, रहटगांव तहसील के 11799, सिराली तहसील के 9876 और हंडिया तहसील के 7843 तथा शहरी क्षेत्र के 521 किसान शामिल हैं।
Views Today: 2
Total Views: 94

