-जैविक उपज बेचने वाले किसानों को मिलेंगी अनुकूल सुविधाएं
अनोखा तीर, हरदा। जिले में प्राकृतिक एवं जैविक खेती से ज्यादा ज्यादा कृषकों को जोड़ा जाएगा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने कृषि विभाग के मैदानी अमले को किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लाभों से जागरूक करने एवं उन्हें जैविक व प्राकृतिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को आयोजित कृषि अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने खिरकिया, हरदा एवं टिमरनी में उपयुक्त स्थानों का चयन कर जैविक हाट प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जैविक हाट में अपने उत्पाद बेचने के लिए कृषकों को अनुकूल सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएं। बैठक में कलेक्टर द्वारा हरदा की कृषि उपज मण्डी में जैविक उपज खरीदी के लिए सप्ताह में एक निश्चित दिवस निर्धारित करने के भी दिए गए। उप संचालक जे.एल. कास्दे द्वारा बताया कि जिले में जैविक, प्राकृतिक खेती के लिए 122 किसानों को चयनित किया गया है, जिनमें से 73 किसानों द्वारा अभी तक 77.5 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं, चना, मटर, सरसों, अश्वगंधा एवं सब्जीवर्गीय फसलों की जैविक बुवाई की जा चुकी है। जिस पर कलेक्टर ने बड़े किसानों को जैविक कृषि पद्धतियों की ओर आकृष्ट करने के उप संचालक कृषि को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने जैविक कृषि से जुड़े कृषकों से मोबाइल पर चर्चा भी की एवं उन्हें जैविक खेती के प्रति प्रोत्साहित किया। बैठक में नरवाई प्रबन्धन की समीक्षा के दौरान बताया कि स्ट्रारीपर, सुपरसीडर, बेलर, स्लेशर, श्रेडर मल्चर जैसे नरवाई प्रबन्धन यंत्रों के लिए विभाग को 213 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 162 को क्रय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। बैठक में कस्टम हायरिंग सेंटर एवं जे फार्म सर्विस एप के उपयोग की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
Views Today: 2
Total Views: 46

