मॉडल पब्लिक स्कूल ने वर्किंग मॉडल में प्राप्त किया प्रथम स्थान

अनोखा तीर, हरदा। डॉ. सीसी रमन विश्वविद्यालय में विज्ञान पर्व का आयोजन किया गया, जिसमें खंडवा, सनावद, खरगोन, हरदा सहित विभिन्न स्थानों के विद्यालयों द्वारा 30 से अधिक मॉडल प्रस्तुत किए गए। इनमें हरदा के मॉडल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल को तीन अन्य विद्यालयों के साथ संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। डॉ. रमन विश्वविद्यालय की हरदा इकाई के प्रमुख उमेश शर्मा ने बताया कि मॉडल प्रस्तुत करने वाली छात्राओं आनंदी गौर, नियति तिवारी, मीनल धपकरी तथा मार्गदर्शक शिक्षिकाओं प्रीति शर्मा और प्रेरणा मिश्रा की निर्णायक मंडल ने विशेष रूप से सराहना की और प्रोत्साहित किया। विद्यालय के संचालक अखिल शर्मा, प्राचार्य तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्राओं को बधाई दी।

60 Views

Leave a Reply