सिराली नपध्यक्ष अपनी दुकान में काम करने वालों को दे रहीं नगर परिषद से वेतन

अनोखा तीर, हरदा। सिराली नगर परिषद की अध्यक्ष अनीता कैलाशचंद्र अग्रवाल द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार का एक नया मामला उजागर हुआ है। खास बात यह है कि इस भ्रष्टाचार को उजागर उन्हीं की परिषद के पार्षद द्वारा आरटीआई के तहत ली गई जानकारी से हुआ है। सिराली नपाध्यक्ष श्रीमती अग्रवाल अपने घर दुकान में काम करने वाले नौकरों को अपने पास से नहीं, बल्कि नगर परिषद के साप्ताहिक मस्टर के माध्यम से नगर परिषद अध्यक्ष बनने के बाद से ही वेतन भुगतान कर रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके खेत में विष्णु गौर नामक व्यक्ति काम करता है, वहीं दूसरा व्यक्ति सुनील कुशवाह जो उनकी बर्तन दुकान पर काम करता है। तीसरा व्यक्ति ताज मोहम्मद जो उनके पति की निजी गाड़ी चलता है। उसे भी पिछले कुछ समय से फर्जी तरीके से भुगतान कर रहीं हैं। देखने वाली बात यह है कि नपाध्यक्ष के भ्रष्टाचार और नगर विकास न होने के कारण एक तिहाई से अधिक पार्षद नपाध्यक्ष के विरोध में कलेक्टर से लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष से गुहार लगाकर अपना अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत कर चुके हैं। इसके बावजूद भाजपा सरकार द्वारा ऐसे भ्रष्ट जनप्रतिनिधि को न हटाया जाना कहीं न कहीं पार्टी की छबि को धूमिल कर रहा है।

38 Views

Leave a Reply