16 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या

अनोखा तीर, हरदा। जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम भागपुरा में बुधवार को एक 16 वर्षीय किशोरी वंदना अपने घर में फंदे से लटकी मिली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतिका के पिता ने बताया कि वे घटना के समय फसल बेचने हरदा मंडी गए हुए थे। वंदना घर पर अपनी मां के साथ थी। पिता के अनुसार, वंदना की तबीयत ठीक नहीं थी। उसकी मां उसे घर पर रुकने के लिए कहकर अस्पताल ले जाने के लिए पैसे निकालने बैंक गई थी। जब मां घर लौटी तो उसने बेटी को फंदे पर लटका हुआ पाया। घटना की सूचना मिलते ही पिता तुरंत घर पहुंचे। परिजन वंदना को हरदा के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतिका तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी।

140 Views

Leave a Reply