98 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त, दो गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-४९० ग्राम एमडी जब्त, दो आरोपी फरार
अनोखा तीर, हरदा। जिले में पुलिस ने एमडी ड्रग्स के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 490 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 98 लाख रुपए बताई जा रही है। ड्रग्स सप्लाई का कनेक्शन राजस्थान से जुड़ा हुआ सामने आया है। एसपी शशांक ने पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से पप्पू के घर से 341 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 68 लाख 20 हजार रुपए है। आरोपी पप्पू खिलेरी पर पहले से 9 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस पहुंचने की जानकारी लगते ही वह मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है। वहीं दूसरे मामले में सिराली थाना क्षेत्र में 149 ग्राम एमडी जब्त की गई है। 16 नवंबर को सिराली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में ड्रग्स लेकर घूम रहा है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सिराली-आमासेल रोड पर पहटकला जोड के पास से विनोद पिता फूलचंद पाटीदार 39, निवासी मयूर नगर, मूसाखेड़ी, इंदौर को पकड़ा। उसके पास से पन्नी में भरी 149 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में विनोद ने बताया कि उसने एमडी ड्रग्स फिरदौज पठान (निवासी करणावत, जिला देवास) के माध्यम से सलमान लाला, निवासी प्रतापगढ़ राजस्थान से खरीदी थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने फिरदौज पठान 28 को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य सप्लायर सलमान लाला फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम राजस्थान भेजी गई है।

Views Today: 2

Total Views: 144

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!