नदी घाट का किया औचक निरीक्षण, लिया कार्य का जायजा

अनोखा तीर, टिमरनी। आज टिमरन नदी घाट पर चल रहे निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शेख अकबर और उपयंत्री एस बोहरे ने संयुक्त रूप से किया। निरीक्षण के दौरान ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश मौके पर ही दिए गए। नगर परिषद टिमरनी अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज ने बताया कि नदी घाट निर्माण कार्य पूरा होने से आने वाले त्योहारों—जैसे गणेश विसर्जन, देवी विसर्जन और भुजरिया में लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही अन्य सामाजिक कार्यक्रम भी सुगमता से आयोजित हो सकेंगे। घाट निर्माण से धार्मिक कार्यक्रमों में आने वाले नागरिकों को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। विशेषकर महिलाओं के पूजन और धार्मिक आयोजनों में भी घाट तैयार होने से काफी सहूलियत मिलेगी।

215 Views

Leave a Reply