प्रधानमंत्री आज किसानों के खाते में अंतरित करेंगे सम्मान निधि की राशि

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवम्बर को किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21 वीं किश्त अंतरित करेंगे। इस अवसर जिले ‘पीएम किसान दिवसÓ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट में आयोजित होगा। इस अवसर पर जिला, तहसील एवं ग्राम स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं किसान शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। हितग्राही प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में वीडियो काफे्रंस लिंक का उपयोग करके सीधे जुड़ सकते हैं। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग हरदा को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

143 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!