डिग्री कॉलेज में रोजगार मेले का सफल आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-170 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन  
अनोखा तीर, हरदा। हरदा डिग्री कॉलेज में रोजगार मेला 2025 का सफल आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 700 युवाओं ने पंजीयन कराया और 170 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ। हरदा डिग्री कॉलेज द्वारा आयोजित खुले रोजगार मेला 2025 में जिले के बड़ी संख्या में युवाओं ने रोजगार के अवसरों का लाभ उठाया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला रोजगार अधिकारी हरदा लक्ष्मण सिंह सिलोटे उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में डॉ. संगीता बिले, प्राचार्य प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज हरदा, डॉ. गिरीश सिंहल, डायरेक्टर हरदा डिग्री कॉलेज तथा डॉ. अभिलाषा सिंहल, प्राचार्य हरदा डिग्री कॉलेज शामिल रहीं। रोजगार मेले का उद्देश्य जिले के युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर रोजगार उपलब्ध कराना था। इस मेले में गुजरात, अहमदाबाद, भोपाल, इंदौर और हरदा की कुल 30 प्रतिष्ठित कंपनियों ने सहभागिता की और मौके पर ही भर्ती संबंधी प्रक्रियाएं पूर्ण कीं। लगभग 700 युवाओं के पंजीयन में से 170 युवाओं का विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन किया गया। चयनित युवाओं को अधिकतम 2.50 लाख रुपये सालाना पैकेज प्रस्तावित किया गया। मेले में भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियों में गुजरात की टायर वर्क्स, ग्राम पुकार अहमदाबाद, कोटक जेनेटिक्स लिमिटेड हैदराबाद, इंदौर की लाइफ लाइन एंड लाइन साल्यूशन, भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड, स्थानीय स्तर पर शिरीष अग्रवाल एंड एसोसिएशन, व्हाइट फ्रेश फूड प्रोडक्ट (अमृत श्री), जियो डिजिटल हरदा सहित अन्य कंपनियां शामिल रहीं। रोजगार मेले में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी योग्यता के अनुरूप विभिन्न कंपनियों में चयन का अवसर प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। अंत में सभी अतिथियों एवं कंपनी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं स्टाफ मौजूद रहा।

187 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!