जैन साध्वियों का मंगल प्रवेश, जीवन परिवर्तन चातुर्मास पूर्ण कर हरदा पहुंचीं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, मसनगांव। जीवन परिवर्तन महोत्सव रूपी चातुर्मास पूर्ण कर ग्राम-नुग्राम विचरण के दौरान जैन साध्वियों का आज हरदा में मंगल प्रवेश हुआ। आचार्य रामलाल जी मसा. की अज्ञानुवर्तीनी, शासन दीपिका साध्वी प्रज्ञा श्रीजी मसा. ठाणा 4 ने जीवन परिवर्तन चातुर्मास 2025 को खिरकिया साआनंद में संपन्न कर सोमवार को मसनगांव से 11 किलोमीटर का विहार किया और हरदा जैन स्थानक भवन पहुंचीं। विहार सेवा का लाभ श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ खिरकिया की सुनीता हरकचंद सांड, आशीष समदड़िया रत्ना समदड़िया, मोहन सोनी, विजेंद्र राजपूत, कुमारी श्रुति रांका, पारस चोरड़िया, कांकरिया के राजू चौधरी सहित हरदा श्री संघ के पंकज बाफना, राजकुमार बाफना, देवेंद्र बाफना एवं श्री संघ की श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक लिया। विहार सेवकों की नवकारसी का लाभ मनोज चपलोद परिवार ने प्राप्त किया। साथ ही हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को दर्शन-सानिध्य हेतु पधारने का निमंत्रण पंकज बाफना, आशीष समदड़िया, मोहन सोनी, विजेंद्र राजपूत, पारस चोरड़िया ने दिया। कलेक्टर ने भी दर्शन-सानिध्य का लाभ लेने की भावना व्यक्त की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं एवं श्रद्धाशील गुरु भक्त उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 272

Leave a Reply

error: Content is protected !!