जिला स्तरीय मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता क्विज 25 नवम्बर को

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड भोपाल एवं व विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता क्विज 2025 का आयोजन 25 नवम्बर को किया जा रहा है। जिला वन मण्डलाधिकारी हरदा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12 वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं भाग ले सकते है। जिला स्तर पर कुल 100 टीमों की सहभागिता का लक्ष्य रखा गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालयों की टीम का पंजीयन 24 नवम्बर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी वन मण्डल कार्यालय हरदा सामान्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय हरदा से प्राप्त की जा सकती है।

Views Today: 4

Total Views: 476

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!