जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में हरदा का दबदबा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस प्रथम स्थान पर
अनोखा तीर, हरदा। उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के खेल कैलेंडर के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम में जिला स्तरीय फुटबॉल पुरुष प्रतियोगिता सत्र 2025-26 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। फाइनल मुकाबला शासकीय नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम और प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय हरदा के बीच खेला गया, जिसमें प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस हरदा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-2 गोल से जीत दर्ज की और प्रथम स्थान प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि यह लगातार तीसरा वर्ष है जब हरदा ने जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान
जिला स्तरीय वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता सत्र 2025-26 का आयोजन भी नर्मदापुरम में किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला शासकीय नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम और प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय हरदा के बीच खेला गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हरदा की टीम ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संगीता बिले, प्रशासनिक अधिकारी बीके बिछौतिया ने विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। क्रीड़ा अधिकारी राहुल सराठे ने भी टीम को बधाई देते हुए आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Views Today: 10

Total Views: 248

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!