हरदा में ब्लड बैंक सोसाइटी गठन की मांग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-जमना जैसानी फाउंडेशन ने सौंपा ज्ञापन
अनोखा तीर, हरदा। जिला अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक में सोसाइटी गठन की मांग को लेकर जमना जैसानी फाउंडेशन ने मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी हरदा को ज्ञापन सौंपा। फाउंडेशन के सदस्य शांति कुमार जैसानी ने बताया कि हरदा के ब्लड बैंक में एक ऐसी समिति बनाई जाए, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ताओं और समाज के युवाओं को शामिल किया जाए। इससे समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन सुचारू रूप से हो सकेगा और ब्लड बैंक में रक्त की कमी जैसी स्थिति नहीं बनेगी। उन्होंने बताया कि हरदा जिले के विभिन्न समाजों और सामाजिक संगठनों द्वारा नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं और जरूरतमंदों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाती है। समिति बनने से यह व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। जैसानी ने कहा कि हरदा जिले के आदिवासी क्षेत्रों और ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में मरीज जिला अस्पताल आते हैं, जिन्हें कई बार रक्त उपलब्धता में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसलिए ब्लड बैंक सोसाइटी का गठन भविष्य में इन समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Views Today: 2

Total Views: 170

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!