अनोखा तीर, हरदा। भारत विकास परिषद शाखा हरदा का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों और बड़ों के लिए विभिन्न मनोरंजक गेम आयोजित किए गए, जिनमें विजेताओं को पारितोषिक प्रदान किए गए। समारोह के दौरान आने वाले समय के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। शीत ऋतु के प्रकोप को देखते हुए शाखा द्वारा जंगल में रहने वाले लोगों को वस्त्र, कंबल एवं चप्पल वितरण करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को लाख की चूड़ियों का वितरण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधों का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सभी सदस्य परिवार मौजूद रहे।
201 Views





