राहुल मोटर्स की फेस्टिवल स्कीम में ग्राहक को मिली बड़ी सौगात

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। त्योहारी सीजन के अवसर पर राहुल मोटर्स हीरो शोरूम हरदा द्वारा अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक फेस्टिवल स्कीम की शुरुआत की गई है। योजना के अंतर्गत बाइक खरीदने वाले ग्राहकों को हीरो गुड लाइफ स्कीम का कूपन दिया जा रहा है, जिसे स्क्रेच करने पर 10 ग्राम चांदी का सिक्का, 1 ग्राम सोने का सिक्का, 1 महीने की ओटीटी मेंबरशिप या एक गाड़ी जीतने का मौका मिलता है। इसी क्रम में आज अखिलेश कुमार बछलिया, निवासी बघवाड़ा ने राहुल मोटर्स से नई हीरो पैशन प्लस बाइक खरीदी। खरीददारी के बाद जब उन्होंने हीरो गुड लाइफ स्कीम का कूपन स्क्रेच किया, तो उन्हें 100 प्रतिशत कैशबैक के रूप में बाइक की पूरी कीमत वापस मिली। इस अवसर पर शोरूम के संचालक सूरत सिंह राजपूत और लक्ष्मण सिंह राजपूत ने उपहार स्वरूप घोषणा करते हुए विजेता ग्राहक अखिलेश कुमार बछलिया को सम्मानित किया। इसके साथ ही शोरूम के दो सम्मानित ग्राहक अमिताभ सिसोदिया और नवनीत चाकरदे को 1-1 ग्राम सोने का सिक्का खुलने पर सम्मानित किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 176

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!