अनोखा तीर, हरदा। वैश्य महासम्मेलन महिला ईकाई हरदा शाखा द्वारा एक पवित्र और मानवता से जुड़ा कार्य किया गया। जरूरतमंद बेटी नेहा कहार, जो पढ़ाई में होनहार रही है, की शिक्षा का दायित्व हरदा शाखा की प्रभारी उषा गोयल द्वारा उठाया गया था। आज नेहा के विवाह के शुभ अवसर पर वैश्य समाज की महिलाओं ने बिटिया को कन्यादान स्वरूप गृहस्थी की आवश्यक सामग्री भेंट की। यह आयोजन केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि समाज में मानवता, संवेदना और एकता का सशक्त संदेश बनकर उभरा। कार्यक्रम में समाज की सभी पदाधिकारी और सदस्य बहनों की उपस्थिति रही। उक्त जानकारी वैश्य महासम्मेलन के जिला प्रभारी राजीव जैन द्वारा दी गई।
249 Views





