भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री के नाम 47 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय मजदूर संघ जिला हरदा ने कर्मचारी एवं श्रमिकों की 47 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर का ज्ञापन अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम को सौंपा। जिला मंत्री प्रबल पवार ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ प्रदेश के संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के नियमित, संविदा कर्मी, आउटसोर्स, दैनिक वेतन भोगी, अंशकालीन श्रमिक, कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा-उषा कार्यकर्ता, मिड डे मिल कर्मी, बिजली विभाग कर्मचारी, राज्य कर्मचारी, अतिथि शिक्षक, शिक्षक संघ, पटवारी संघ, चालक-परिचालक संघ, लोक निर्माण विभागकर्मी, तुलावती हम्माल, पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है। इन सभी वर्गों की लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण के लिए संपूर्ण प्रदेश में जिला कलेक्टरों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने के दौरान भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख जितेंद्र सोनी, जिला अध्यक्ष मुकेश धमान्दे, जिला उपाध्यक्ष मुकेश निकुम, वनवासी कृषि ग्रामीण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ भाटी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ की जिलाध्यक्ष कविता इवने, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामशंकर बुनकर, भारतीय सफाई मजदूर संघ के संभाग उपाध्यक्ष मकबूल शेख, अतिथि शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष निलेश सोनी, आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष गंगाचरण दामड़े, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला कोषाध्यक्ष कैलाश मालवीय, दिलीप नायक, विजय सहित कई पदाधिकारी एवं बहनें उपस्थित रहीं।

Views Today: 2

Total Views: 260

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!