ग्राम आगमन पर जैन साध्वियों का हुआ सत्कार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, मसनगांव। जैन साध्वी प्रज्ञा मासा ठाणा 4 मांदला से विहार करते हुए ग्राम पहुंचीं। मादला से लगभग 4 किलोमीटर के विहार के बाद वे सबसे पहले दुर्गाप्रसाद बघेल के बारंगी स्थित निवास पर पधारीं। यहां बघेल परिवार ने विहार सेवकों को नवकारसी करवाकर लाभ लिया। इसके बाद साध्वीजी विहार कर ग्राम के रामनिवास रायखेरे (पटेल) के निवास पर रात्रि विश्राम के लिए पहुंचीं, जहां रायखेरे परिवार ने सेवाओं का लाभ लिया। इस दौरान श्रद्धानिष्ठ निर्मला-अनिल राठौर की अमूल्य और अनुकरणीय सेवाएं रहीं। ग्राम में साध्वीजी के दर्शन और सानिध्य का लाभ ऐश्वर्या-गौतम पाटिल, मोटू राठौर, सुनीता रामनिवास रायखेरे, कीर्तन रायखेरे सहित गांव के अनेक भक्तों ने लिया। विहार सेवा की अनमोल सेवा का लाभ श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ खिरकिया के पनराज जैन, मोहन सोनी, राजकुमार रांका, विजेंद्र राजपूत, आशीष समदड़िया, पंकज भंडारी आदि ने लिया। विहार सेवकों के खिरकिया पहुंचने पर उनका सत्कार हरकचंद सांड परिवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं एवं श्रद्धासहित गुरु भक्त उपस्थित रहे। आज सभी जैन साध्वियों का विहार हरदा की ओर रहने की संभावना है। संतों के दर्शन एवं सानिध्य का लाभ हरदा श्री संघ के पंकज बाफना, राजकुमारी बाफना, देवेंद्र-अर्चना बाफना, शुभा बाफना, प्रशांत बाफना आदि ने लिया।

289 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!