सार्वजनिक शौचालय में गंदगी का अंबार, व्यापारी और ग्रामीण परेशान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम के बस स्टैंड स्थित कान्हा बाबा चौक पर गांव के रास्ते पर बना सार्वजनिक शौचालय इन दिनों गंदगी के अंबार से भरा पड़ा है। प्रतिदिन सफाई नहीं होने के कारण शौचालय अत्यधिक गंदा हो गया है, जिससे यहां से गुजरने वाले यात्री, व्यापारी और ग्रामीण लगातार परेशानी का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों और व्यापारियों का कहना है कि ग्राम पंचायत की लापरवाही के कारण शौचालय की सफाई नियमित रूप से नहीं हो पा रही है। लोगों ने मांग की है कि ग्राम पंचायत शौचालय की ओर ध्यान दे और इसकी प्रतिदिन सफाई सुनिश्चित कराए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

254 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!