सखी मंडल ने लगाया एक दिवसीय मेला, महिलाओं ने उत्साह से की खरीदारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम सोडलपुर के मालीपुर स्थित माली समाज धर्मशाला में रविवार को सखी मंडल द्वारा एकदिवसीय मेला आयोजित किया गया। मेले में 28 महिलाओं ने अपनी-अपनी दुकानें सजाईं। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक मेले में महिलाओं की भारी भीड़ खरीदारी के लिए पहुंचती रही। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाई गईं और सभी स्टॉलों का संचालन महिलाओं द्वारा किया गया। गांव सहित आसपास के क्षेत्रों की महिलाएं भी बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए पहुंचीं। इस दौरान सखी मंडल की राखी यादव, आरती सांखला, अनीता पटवारी, नर्मदा बाई सोलंकी, नीतू सोलंकी, रोशनी भाटी सहित अन्य महिलाओं ने विशेष सहयोग दिया।

244 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!