हरदा डिग्री कॉलेज में 18 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हरदा डिग्री कॉलेज में 18 नवंबर 2025, मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला महाविद्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. गिरीश सिंहल ने बताया कि मेले में लगभग 23 कंपनियां सहभागिता कर रही हैं। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में गुजरात दहेज की टायर वर्क्स ग्राम पुकार अहमदाबाद, कोटक जेनेटिक्स लिमिटेड हैदराबाद, रामोमा फर्टिलाइजर कंपनी, इंदौर से लाइफ लाइन एवं लाइन सॉल्यूशन, भारत फाइनेंशियल इंक्लूसिव लिमिटेड सहित कई प्रमुख कंपनियां शामिल होंगी। स्थानीय स्तर पर व्हाइट फ्रेश फूड प्रोडक्ट (अमृत श्री), जियो डिजिटल हरदा सहित अन्य कंपनियां भी अपने प्रतिनिधियों के साथ मौजूद रहेंगी। इस रोजगार मेले में सभी कॉलेजों के विद्यार्थी सम्मिलित हो सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी अपने बायोडाटा और समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ नियत समय पर उपस्थित होने के लिए आमंत्रित हैं।

235 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!