विधायक दोगने ने मोहनपुर में बाउंड्रीवाल निर्माण का किया भूमिपूजन  

अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान रविवार को ग्राम मोहनपुर पहुंचकर ग्रामवासियों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इसके बाद ग्रामवासियों की मांग पर विधायक निधि के 2 लाख रुपये से स्वीकृत सार्वजनिक सामुदायिक भवन की बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक डॉ. दोगने ने समस्त कांग्रेसजनों व ग्रामीणों के साथ मिलकर किया। ग्राम को मिली इस सौगात के लिए ग्रामवासियों ने विधायक डॉ. दोगने का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई, संजय भायरे, गौरीशंकर शर्मा, कैलाश मालवीय, भागीरथ आटले, राघवेंद्र पारे, आदित्य पटेल, अरविंद मोरछले, कैलाश पटेल, बद्री जोशी, रामराज राजपूत, कैलाश पटेल, अशोक बांके, रामनारायण, भागीरथ, शैतान सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

199 Views

Leave a Reply